यमलोक
रोजगार समाचार
भूलोक के महान पुरातन राष्ट्र और धरती की भावी आर्थिक महाशक्ति भारतवर्ष की गौरवशाली राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में प्रमुखता से शामिल ब्लू लाइन बसों की चपेट में आकर असमय अपना देह त्याग करने वाली जीवात्माओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तदर्थ आधार पर यमलोक में ‘यमदूत’ के कुछ अतिरिक्त पदों के लिए निम्नलिखित सेवा-शर्तों के अधीन आवेदन अतिशीघ्र आमंत्रित किए जाते हैं:-
- इन यमदूतों का कार्यकाल नियुक्ति के समय से लेकर दिल्ली में ब्लू लाइन बस सेवा के जारी रहने तक रहेगा।
- इस अवधि के दौरान उन्हें किसी दिन अवकाश नहीं मिलेगा और प्राय: रोज उन्हें भूलोक से यमलोक तक के कई फेरे लगाने पड़ सकते हैं।
- उन्हें हर वक्त इमरजेंसी ड्यूटी के लिए मुस्तैद रहना होगा।
- इन पदों के लिए ऐसे आवेदकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग/दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रबंधन/नेतृत्व का कम से कम एक वर्ष का अनुभव हो।
- ब्लू लाइन बस चालक, कंडक्टर, क्लीनर, ठेकेदार, मालिक भी आवेदन कर सकते हैं।
- नियुक्ति से पहले आवेदक को स्वेच्छा से ब्लू लाइन बस के नीचे आकर अपने मनुष्य देह का त्याग करना होगा।
- नियुक्ति के समय उन्हें अपने जीवन में वसूली गई/चुकाई गई सारी रिश्वत यमलोक की मुद्रा में परिणत करके एडवांस वेतन के रूप में लौटा दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें अत्यंत आकर्षक नियमित वेतन और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अद्भुत था कटाक्ष। ये आप ही लिख सकते थे।
बहुत ही स्तरीय कटाक्ष है. बधाई.
.इसे अति आवश्यक सेवा मानते हुये इस नौकरी में हड़ताल का कोई प्रावधान नहीं होगा.
बहुत दुखद एवं चिंतनीय मुद्दे पर प्रकाश डाला है.
हर दिन समाचारों में सुन कर दुख होता है.
बसें हटा लेना ही हल है? परिवहन सेवा भी जरूरी है. फिर हल क्या है?
जो भी हो नए यमदूत आये इससे पहले हल निकले तो अच्छा है.
वाकई जिस तरह से रोजाना ही समाचारों मे सुनने-पढ़ने को मिल रहा है उसे देखते हुए इस तरह के विचार आना स्वाभाविक है पर अफ़सोस इस बात का है कि नई दिल्ली के कर्णधारों को यह सब क्यों नही दिख रहा!!
This message should be send to CM, Sheela Dixit specially.
यह तो सटायर है। पर यदि आप वास्तव में पता लिख विज्ञापन दे दें तो अचरज नहीं कि आवेदन भी आ जायें।
दुखद है।
दुखी ही हुआ मन ।
वाह जी वाह.