RSS Feed:
Posts
Comments

सूचना के अधिकार के तहत नेताजी से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने के मामले में केन्द्रीय सूचना आयोग ने पिछले एक सप्ताह में भारत सरकार को दूसरा बड़ा झटका दिया है। पिछले सप्ताह 26 मार्च, 2007 को इस मामले में मिशन नेताजी के शयन्तन दासगुप्ता की अपील पर सुनवाई के दौरान केन्द्रीय सूचना आयोग के सूचना आयुक्त ए.एन. तिवारी ने कहा कि “नेताजी से जुड़े दस्तावेजों पर से गोपनीयता का परदा हटाना होगा।” उन्होंने कहा कि “भारतीयों को अपने राष्ट्रनायक के बारे में सभी सूचना हासिल करने का पूरा अधिकार है।” उन्होंने घोषणा की कि इस मामले में अगली सुनवाई केन्द्रीय सूचना आयोग की पूर्ण पीठ करेगी और गृह मंत्रालय के पास इस मामले में आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने का यह अंतिम अवसर होगा और मंत्रालय को इस बारे में पर्याप्त स्पष्टीकरण देना होगा कि उन दस्तावेजों को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि “यदि सरकार का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो आयोग सभी संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने का आदेश देने के लिए बाध्य होगा।”

मामले पर सुनवाई के दौरान गृह मंत्रालय के अधिकारी आयोग द्वारा निर्दिष्ट आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के बजाय गृह सचिव द्वारा लिखित एक गोपनीय नोट लेकर आए, जिसमें सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(क) का राग अलापा गया था। इस नोट को देखकर सूचना आयुक्त ए.एन. तिवारी भड़क गए और उन्होंने टिप्पणी की:

The issue is far too important to be decided in an ad hoc manner at the level of a Home Secretary. I am not prepared to allow an omnibus recourse to section 8 (1) (a)….
(यह मामला इतना अधिक महत्वपूर्ण है कि इस पर गृह सचिव के स्तर पर तदर्थ तरीके से निर्णय नहीं लिया जा सकता। मैं धारा 8(1)(क) का हर जगह सहारा लिए जाने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं हूं….)

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में लापता हो जाने की जाँच के लिए मुखर्जी आयोग से पहले भारत सरकार द्वारा गठित दो अन्य जाँच पैनलों ने जिन गोपनीय एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया था, सरकार उन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से अब तक इनकार करती रही है। पिछले वर्ष मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट को खारिज किए जाने पर संसद में विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बाद गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने स्पष्टीकरण दिया था कि इस मामले में (कांग्रेस सांसद) शाह नवाज खान द्वारा 1956 में पेश जाँच रिपोर्ट और (इंदिरा गांधी के जीवनी लेखक) जी.डी. खोसला द्वारा 1970-74 के दौरान की गई जाँच की रिपोर्ट को सरकार (उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) जस्टिस मनोज मुखर्जी की जाँच रिपोर्ट से अधिक विश्वसनीय मानती है। यदि वास्तव में ऐसा है तो फिर भारत की जनता यह जरूर जानना चाहेगी कि आखिर वे कौन-से दस्तावेज थे जिनका पूर्ववर्ती जाँच पैनलों ने अध्ययन तो किया था लेकिन जिनको अपनी रिपोर्टों के साथ संलग्न करना जरूरी नहीं समझा। यदि वे दस्तावेज हमारे सामने मौजूद हों तभी सरकार के इस दावे की पुष्टि हो सकेगी कि पूर्ववर्ती जाँच रिपोर्ट अधिक विश्वसनीय हैं। अन्यथा यह निष्कर्ष निकालना निराधार नहीं होगा कि पूर्ववर्ती जाँच आयोग वास्तव में सरकार द्वारा पहले से निर्दिष्ट निष्कर्ष पर पहुँचने और जनता की आँखों में धूल झोंकने के लिए गठित किए गए थे।

यह भी गौरतलब है कि मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट के साथ प्राय: वे सभी दस्तावेज संलग्न किए गए हैं जिनका उसने जाँच के क्रम में अध्ययन किया था। यहाँ तक कि जस्टिस मुखर्जी ने ऐसे दस्तावेज भी लंदन स्थित ब्रिटिश अभिलेखागार से ढूंढ़ निकाले, जिन्हें भारत सरकार 1956 से छिपा रही थी और जिनके आधार पर पहली जाँच के समय ही यह पुष्टि हो सकती थी कि नेताजी की मृत्यु कथित विमान दुर्घटना में 1945 में नहीं हुई थी।

इसलिए पूर्ववर्ती जाँच पैनलों द्वारा जिन दस्तावेजों का अध्ययन किया था, उनकी प्रतिलिपियाँ उपलब्ध कराने के लिए मिशन नेताजी के शयन्तन दासगुप्ता ने पिछले वर्ष सूचना के अधिकार के तहत गृह मंत्रालय में आवेदन किया था। मंत्रालय द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(क) के उपबंध का हवाला देते हुए दस्तावेजों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिए जाने के बाद केन्द्रीय सूचना आयोग में अपील दायर की गई। अक्तूबर, 2006 में आयोग द्वारा इस मामले में पहली सुनवाई के दौरान गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उन दस्तावेजों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की थी। उसके बाद केन्द्रीय सूचना आयोग के निर्देश पर अपीलकर्ता ने अपने संशोधित आवेदन के साथ ऐसे 202 गोपनीय दस्तावेजों की सूची संलग्न कर दी जिनका खोसला आयोग ने जाँच के क्रम में उपयोग किया था। सूचना आयोग ने गृह मंत्रालय को इस मामले पर अगली सुनवाई के दौरान उक्त सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस लेख श्रृंखला के एक पिछले लेख में मैंने यह आशा व्यक्त की थी कि शायद सरकार केन्द्रीय सूचना आयोग के निर्देश का पालन करेगी।

सूचना आयोग के इस सख्त आदेश के बाद आशान्वित इस मामले के अपीलकर्ता शयन्तन दासगुप्ता ने कहा:

जस्टिस मुखर्जी की जाँच रिपोर्ट के निष्कर्ष कि नेताजी की मृत्यु कथित विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी और उसके बाद सरकार द्वारा उस निष्कर्ष को तर्कहीन ढंग से खारिज कर दिए के बाद हम भारतीयों के लिए उन सभी दस्तावेजों की छानबीन करना जरूरी हो गया है ताकि हम खुद सही निष्कर्ष तक पहुंच सकें। तभी यह साफ हो सकेगा कि भारत की जनता से तथ्यों को छिपाए जाने के पीछे क्या इरादे रहे हैं।

सूचना के अधिकार के तहत नेताजी से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने के मामले में केन्द्रीय सूचना आयोग का यह आदेश पिछले एक सप्ताह में भारत सरकार के लिए दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले आयोग ने विदेश मंत्रालय को भी 23 मार्च, 2007 को ऐसे ही सख्त आदेश दिए थे। इस मामले में सरकार के शीर्ष नौकरशाह सूचना के अधिकार संबंधी क़ानून के शिकंजे में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। देखना है कि इस मामले में राजनीतिक नेतृत्व के अवांछित दबाव से मुक्त हो पाने की हिम्मत वे कब जुटा पाते हैं।

मुख्यधारा की मीडिया में इस ख़बर की अनुगूंज:

Full panel of CIC to decide on documents on Netaji

  • नवभारत टाइम्स, 3 अप्रैल, 2007

नेताजी से जुड़े दस्तावेजों पर बेंच करेगी फैसला

  • The Hindu, 2 अप्रैल, 2007

Full panel of CIC to decide on documents on Netaji

नेताजी पर लेख-श्रृंखला के पिछले लेख:

1. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के कर्ण
2. नेताजी सुभाष: सत्य की अनवरत तलाश
3. आखिर क्यों बदला सरकार ने अपना दृष्टिकोण?
4. सोवियत संघ में नेताजी के साथ क्या हुआ?

 आगे पढ़िए »

30 Responses to ““नेताजी से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार””

  1. on 02 Apr 2007 at 11:37 am रवि

    हमेशा की तरह बेहतरीन, विवेचनात्मक, सारगर्भित, शोधपरक लेख.

  2. on 02 Apr 2007 at 2:12 pm PRAMENDRA PRATAP SINGH

    हाँ, आप सही कह रहे हैं। प्रत्‍येक भारतीय को हक़ है कि वे नेता जी सुभाष चन्‍द्र बोस से जुड़े तथ्‍यों को जानें।

    यह हमारे सरकारों की विफलता है कि घटना के 60 साल बाद भी सच छिपा हुआ है।

    शायद नेता जी पूर्णरूपेण कांग्रेसी तो थे किन्‍तु गांधी-नेहरू के चमचे न थे। एक तरफ राजीव गांधी की हत्‍या के एक साल के भीतर भारत रत्‍न जैसा सर्वोच्‍च पुरस्‍कार दिया गया और नेता जी के लिये इस पुरस्‍कार पर पिछले 40 सालों तक चर्चा नहीं की गई और उन्‍हें पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई 1992 में। यह कैसा न्‍याय ?

    क्‍या भारतीय महापुरुषों मे इन्दिरा गांधी इतनी महान थीं कि उन्‍हें नेता जी से 20 साल पहले यह पुरस्कार दे दिया गया। एक बात यह भी खटकती है कि जब सभी को भारत रत्‍न दिया गया तो गांधीजी को क्‍यों नहीं? बात स्‍पष्ट है कि भारत रत्‍न पुरस्‍कार तो वास्‍तव में गांधीजी की वसीयत है जिसमें केवल गांधी-भक्‍त कांग्रेसियों का हिस्‍सा है, राष्‍ट्र-भक्‍तों का नहीं।

  3. on 02 Apr 2007 at 5:25 pm Anuj Dhar

    @Pramendra Ji,

    It might interest you to know that the first recipient of the Bharat Ratna was Sarvapalli Radhakrishnan, India’s first Ambassador to USSR.

  4. on 03 Apr 2007 at 1:40 am Amit

    बहुत अच्छे सृजनशिल्पी जी, आज आपने वास्तव में गृहमंत्रालय को लपेट लिया!! :) आगे की कड़ियों की प्रतीक्षा है।

    क्‍या भारतीय महापुरुषों मे इन्दिरा गांधी इतनी महान थीं कि उन्‍हें नेता जी से 20 साल पहले यह पुरस्कार दे दिया गया।

    हाँ महान थी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री होना, नेहरू की एकलौती बेटी होना, और कांग्रेस की अध्यक्ष होना, साथ में माईनोरिटी स्टेटस भी, और कितने महानता के प्रमाणपत्र चाहिए!! *roll eyes*

  5. on 03 Apr 2007 at 6:05 am अनूप शुक्ला

    सही है। आगे के लेख का इंतजार रहेगा।

  6. on 03 Apr 2007 at 10:26 am प्रियंकर

    एक ओर सूचना के अधिकार को लेकर सरकार इतना रामपसारा फैला रही है, वहीं दूसरी ओर नेताजी जैसे महान व्यक्ति से जुड़े दस्तावेज़ भी देश की जनता की पहुंच से दूर रखना चाहती है .ऐसे में उसकी नीयत पर कैसे भरोसा किया जाए.
    इससे तो जनता के मन में संदेह और पैदा होंगे . नेताजी से जुड़े दस्तावेज़ों को शीघ्रातिशीघ्र सार्वजनिक किया जाना चाहिए .

  7. on 03 Apr 2007 at 11:59 am सृजन शिल्पी

    प्रमेन्द्र जी की टिप्पणी पर अनुज ने प्रति-टिप्पणी करते हुए श्री एस. राधाकृष्णन जी के बारे में जिस तथ्य का जिक्र किया है, उसके गहरे सांकेतिक अर्थ हैं। एस. राधाकृष्णन को पहला भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने, उनको भारत का पहला उप-राष्ट्रपति बनाए जाने और फिर राष्ट्रपति बनाए जाने के पीछे उनकी योग्यता के अलावा भी कुछ रहस्यपूर्ण कारण रहे हैं, जिनका संबंध सोवियत संघ और नेताजी से कहीं-न-कहीं है।

    अनुज धर ने अपनी किताब में इस विषय पर एक पूरा अध्याय शामिल किया है और इससे संबंधित कुछ जानकारी विकिपीडिया पर भी उपलब्ध है कि श्री राधाकृष्णन उसी अवधि में सोवियत संघ में भारतीय राजदूत थे जिस दौरान नेताजी वहां संभवतया स्टालिन की कैद में थे। तत्कालीन सोवियत पोलित ब्यूरो के सदस्य बाबाजान गॉवफ्राव के अनुसार तत्कालीन भारतीय राजदूत (संभवतया श्री राधाकृष्णन) को नेताजी से बिना बातचीत किए मुलाकात करने की अनुमति भी दी गई थी और इस मुलाकात के बारे में उस राजदूत ने प्रधानमंत्री नेहरू को सूचित भी किया था। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि के लिए विश्वसनीय गवाह अब जीवित नहीं हैं और इस संबंध में जो लिखित दस्तावेज उपलब्ध हो सकते हैं उनके बारे में भारत और रूस सरकार की गोपनीयता नीति के कारण अकाट्य सबूत हमें हासिल नहीं हैं।

  8. on 03 Apr 2007 at 12:29 pm Anuj Dhar

    Srijan ji,

    The information came from a former director of Indian Information Service, which used to secretly collect information for the MEA in pre-R&AW days.

    He was told by an eminent JNU professor who had been friendly with a top Stalin aide.

    I have no reason to doubt that this director was telling any lies. He simply told me whatever he had heard. Legally speaking, his information carries no weight. But journalistically, it does.

    Stalin’s aide often visited India in 1960s and 1970s. He told his Indian friend that once in late 1940s the Indian ambassador in Moscow was taken to a camp in Siberia and shown Bose from a distance of 10 meters.

    Stalin’s aide refused to name the ambassador, but it was understood to be Sir Radhakrishan, who became India’s first Vice-President after his stint in Moscow was over. It is rather unusual for an ambassador to rise like this.

    There are more details…and they are in the book.

  9. on 03 Apr 2007 at 1:46 pm अफ़लातून

    टिप्पणियों में तथ्य खुल रहे हैं । राधाकृष्णन ने भारत छोड़ो आन्दोलन के विरोध में आगा खाँ महल जेल में गांधी को पत्र लिखा था। इस पत्र का हवाला गांधी वाङमय और ‘Transfer of Power Documents’ में है। ऐसे अंग्रेजों के पिट्ठू लोगों को आजादी के बाद महत्व मिलने पर लोहिया ने लोक सभा में और अपनी पत्रिका मैनकाइंड (अक्टूबर, १९५८) में लिखा और बोला था-

    “अगर यह दार्शनिक दुरंगी बात कर रहे हों, जो झूठ बोलने से भी बुरी है तो बात दूसरी है। सौम्य दार्शनिक के मोम के बड़े-बड़े पाँव हैं। और जब उनके स्वार्थ की अग्नि धधकती है तो भावना की सौम्यता स्वाहा हो जाती है। दार्शनिकों के लिए अकारण ही नहीं कहा गया है कि वे अपने दरबों से बाहर न निकलें। लेकिन भारत के उपराष्ट्रपति को हमेशा बिना जोखिम के राजनीति में ऊँचे मुकाम हासिल करने की चाह रही है, और वे शायद याद करें कि राजनारायण से, जो उस समय केवल छात्र नेता थे, उन्होंने चिरौरी की थी कि अपने विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए कांग्रेसी नेताओं से सिफ़ारिश करें।….अंग्रेजी साम्राज्य के भूतपूर्व सहकारियों का पुन: प्रतिष्ठापन आजादी के बाद भारतीय जनता को आक्रान्त करने वाली विपत्तियों में से एक है। जिन जिन श्रीमान और श्रीमतियों ने विदेशी शासन के सहयोग से जनता की हत्या की, उनका खून चूसा, वे बड़ी तेजी से अपनी स्थिति विद्वान अथवा नीतिज्ञ के रूप में पुन: प्रतिष्ठापित कर चुके हैं। उनकी प्रतिष्ठा हमेशा नकली थी। विदेशी शासन ने उन्हें यह प्रतिष्ठा दी। यह समय की विडम्बना है कि इन नकली लोगों की प्रतिष्ठा फिर से जीवित हो उठी है!”

  10. on 03 Apr 2007 at 2:43 pm Anuj Dhar

    @ Aflatoon,

    Many thanks for this valuable input. It is a well known fact that Sir Radhakrishan played no role during the freedom struggle. In that context, it is somewhat strange that he should rise to become India’s Vice-President & then President. I quote from a book written by his ADC:

    “Radhakrishnan’s political career, first as Vice President from 1952 to 1962 and then as President from 1962 to 1967, was the handiwork of Nehru.”

    But, I fail to understand mainstream media’s disinterest in the Bose mystery case. If nothing else, it makes a most interesting reading. And for good measure, the basic case is well supported by facts, and now the findings of a commission of inquiry. I have been meeting a variety of people: ex-bureaucrats, ministers, intelligence sleuths, foreigners, NRIs, CEOs, clerks…from all corners of India. People are interested. But the only ones who aren’t are the Indian journalists. So what’s the way out? Looks like I will have to take help of some firangis to make desis understand the matter.

  11. on 03 Apr 2007 at 2:45 pm संजय बेंगाणी

    लगता है रहस्योदघाटन सोच से ज्यादा भयानक होंगे.

  12. on 06 Apr 2007 at 2:28 pm अतुल शर्मा

    टिप्पणियों में सर राधाकृष्णन के बारें में जो लिखा है उसके बाद भारत रूस की मैत्री का क्या आधार माना जाना चाहिए?

  13. on 08 Apr 2007 at 8:18 pm Anuj Dhar

    Atulji, a serving Russian foreign ministry official wrote this a few years ago.

    “This is a mysterious point in Soviet-Indian relations. There was no definite reply from the Soviet side to the repeated statements that Bose remained alive and he was in the USSR.”

  14. on 09 Apr 2007 at 9:21 pm नीरज दीवान

    अंग्रेज़ो के कुछ पिट्ठू आज़ाद भारत मे मलाई खा गए थे उस्ताद. उस दौर की कुछ शर्तें और राजनीति की मजबूरियां रही होंगी. किंतु आज़ादी के साठ साल बाद किस तरह की राजनीतिक मजबूरी हो सकती है कि नेताजी की मौत का रहस्य बरक़रार है. चलो यह मान भी लिया जाए कि उनकी मौत रहस्य ही बनी रहेगी फिर यह सवाल तो अहम है कि सरकार गोपनीयता से अब तक क्यों चिपकी है? वे कौन से दस्तावेज हैं जिनके खुलासे पर सरकार के लिए सरदर्द हो सकते हैं. यह भी मान लिया कि दस्तावेज गोपनीय ही रखे जाने चाहिए किंतु यह तो शर्म की बात है कि नेताजी को आज तक सरकारी तौर पर स्वाधीनता सेनानी का दर्ज़ा हासिल नहीं है.
    मुझे विपक्ष का मौन भी अचंभे मे डालता है. अब तक तो सुनता आया हूं कि अमेरिका मे फलां राष्ट्रपति के कार्यकाल के दस्तावेज सार्वजनिक हुए या केजीबी- सीआईए वगैरह के दस्तावेज सार्वजनिक हुए. इनकी अपनी प्रक्रिया होती है कि निश्चित समय के उपरांत ही ऐसे दस्तावेज जारी किए जाते हैं जिनका राष्ट्रहित और विदेश नीति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. किंतु हमारे भारत में सब कुछ हजम कर लिया जाता है. वाह भई. कायम चूर्ण बड़ा तगड़ा है. यहां इन मसलों को मुद्दा बनाया जाता है और पक्ष-विपक्ष जमकर लड़ते झगड़ते हैं बाद में ठंडा पानी डाल दिया जाता है. फिर जनता भी भूल जाती है..
    ऐसे हाल मे जब सृजन जी, अनुज जी ने बीड़ा उठाया है तो यह काबिले तारीफ़ है.

  15. on 12 Apr 2007 at 2:25 pm Anuj Dhar

    Very right Diwan saab. In all democratic countries, they declassify old records but we have the tendency to hide things. Maybe there are some dark chapters in our recent past. The Bose case has the potential to start off a process and that’s why the Govt, irrespective of its colour, doesnt want things to come out in the open.

  16. on 05 Jun 2007 at 9:01 pm Suresh

    बहुत बढिया। आपका अगला लेख भी इतना ही अच्छा होगा आशा करता हूँ ।

    सुरेश

    अब quillpad.in से हिंदी में लिखना और भी आसान

  17. on 22 Oct 2008 at 11:16 pm Amit Tripathi

    Dear Sir I am amazed to hear that after the 61 years after the independence the Governement of India is such backlog government which is not rediscovering the birth as well as the death of honorable Subhas Chandra Bose who gave “Tum Mujhe Khoon DO Main Tumhe Azadi Dunga”. This is special homage of Government of India to the Indian Independent warrior. What wants to give the nation such types of governments.
    As i understand the several parties rule came and they backed away from this way but it could not happened that they provide the truth of Netaji’s death.
    Indeed this type of politics is wothless which may not provide the knowledge of Independent warriors.
    Now a days where we are going to moon still we are living in the cold country where there is the type of the Languagism, Place dependent problems….. and so on]
    Whether the BAPU dreamed it?
    If blunderly the soul of BAPU came to India and see such type of corruption then they will dead to his soul and the SHRIMADBHAGVADGITA will be fake that soul is immortal.
    I think the government must kept attention on these points
    Thanks alot
    Jai Hind
    Jai Bharat

  18. on 07 Feb 2009 at 7:41 pm Naresh Dhamanda

    Jai hind,

  19. on 01 Mar 2009 at 1:42 pm Dr. AshokKumar Sharma Ph D VEDAS

    Requested Sir/ Madam..
    Subhas chandra Bose is Supreem Rastra Putra & Rastra-Bhakta of India.
    He was super person of India.
    I like to get all truth reports of Subhas’s History ….
    If govt. is not giving his reports ..
    That is a Bhrashtachar in nationality…
    I like Truth and Justic…
    My loving friends I beg ….

    You Give me Truth….
    I Give Justic to You…..
    Thanks….

  20. on 07 Apr 2009 at 8:28 pm rajdeo

    i am read the santance first time i know today ki hindustan me aisa bhi ho raha hai neta ji ke bare me aour ditel kahan se milegi pl batayen

  21. on 19 Oct 2009 at 5:07 pm mehta

    is lekh ko padhkar khushi hui kyo ki koi to hai jo neta jee ko ajj bhi yad rakhe hai neta jee ki kurbaniyo ko ham kase bhula sakte hai or hame nayi peedhi ko bhi ye yad rakhna hoga neta jee ne hi bharat ki ajad hind foj tayar ki thi unme deshbhakti ka jajba tha lekin kya nayi peedhi yuva unhe yad rakhte hai aaj yuvao ko holiwood ya bolywood hero heroin pasand hai lekin un shahido ko yad rakhna hamari jimmevari hai kyo neta jee bhakt singh kurbaniya nhi dete to kya angrej ae jane wale the aap sab internet par hi kyo upyog kar rhe hai inn sab baton ka aap budhijivi hai kya aapko sabko yuva vargjo ki pashcimi sanskrity ki taraf akrashit ho rha hai use neta jee ki kurbaniyo ko yad nhi karwana chahiye internet ka paryog kitne log karte

  22. on 02 Nov 2009 at 8:15 pm jai hind

    ab saval hai ki kya koi vikalp hi nahi hai is bhrashtachar ko door karne ka to main kahoonga ki moujuda vakt mein sirf ek hee vikalp hai jiska sandesh hamarey ved purano mein chipa hai . vah sandesha hai ki paap ka ghara bharta jaroor hai aur ek din footta bhi hai. jab bhrashtachar yaani paap bahut adhik bad jayega to isee bhrasht system ke bheetar sey hi ayese log uthengey jo iska nash karengey .iski shuruat ho bhee chuki hai.( source:-mr. i.c.dwevedi ex. police mahnideshak.hidustanpaper dated: 27/10/2009)

  23. on 03 Nov 2009 at 9:03 pm jai hind associate

    Neta ji ke akhand bharat ka gauravmai “Rashtriya gaan” ” _OM__ ” Shubh sukha chain ki barkha barse,Bharat bhaag hai jaga.Punjab sindh gujrat maratha dravin utkal banga.Chanchal sagar vindhya himalay neela yamuna ganga.Tere nit gun gayen,tujhase jeevan payen.Sab tan payen asha.Suraj ban kar jag per chamke bharat naam subhaga.Jai ho,jai ho,jai ho,jai jai jai jai ho. Bharat naam subhaga. subah savere pankh pakheru tere hi gun gayen.Baas bhari bharpoor hawayen jeevan mein ritu layen.Sab mil kar JAI HIND pukare JAI AZAD HIND ka nara,pyara desh hamara.Suraj ban kar jag par chamke,Bharat naam subhaga.Jai ho, jai ho,jai ho jai jai jai jai ho ho. Bharat naam subhaga. sab ke dil mein preet basaye teri meethi vani.Har sube ke rahne wale har majhab ke prani.Sab antar ka bhed mita ke teri goad mein aake.Goothein prem ki mala.Suraj ban kar jag pe chamke bharat naam subhaga.Jaiho,jai ho,jai ho,jai jai jai jai ho. Bharat naam subhaga.
    ” JAI HIND “

  24. on 03 Nov 2009 at 9:32 pm jai hind associate

    LAGA DI AAG DUNIYA MEIN;
    KAAM KUCH BHI NA AAYEGA,
    BIGDI VISHWA VYAVASTHA KO;
    GANDHI NAHIN, BOSE HEE SULJHAYEGA.

  25. on 26 Dec 2009 at 6:41 pm bhawani

    aapne bahut achcha mudda uthaya hai hum aapke sath hai,hum aise rastbhakt ke liye baichan, ye sari gadbud in suraati pm ki thi muje aisa lagta hai inke bich koi bahut bada samjota huaa isliye sarkar aapni sakh kharab nahi karna chahti

  26. on 12 Jan 2010 at 8:45 pm Anil Kumar

    kya humlog kucch aisa nahi kar sakte hai, jis se in kathit gandhiwadiyo ka asli chehra samne la sake. hum ek aisa samaj ka nirman kare jo desh hit ke liye sochey aur kaam kare.

  27. on 04 Mar 2010 at 4:58 pm mahendra joshi

    HAM sab Hindushani ko jo SUBHASH CHANDRA BOSH ko dil se pyar karte ko kisi bhi madyaM se age akar avaj utani chaye ki bosh ki mot kis vajah se hui.or sabe jada her rajnetik dal age aye or aye or bosh ki mot ka raj janane ke liya jan andol kare .me chauga ki BJP jesi badi party ko pavas sarkar me ane ke liye bosh jese mudo ko utakar janta ka visvas jitna chaye.nischit tor par har bhartiya ye janne ke liye utsayat hoga bosh ki mot ke piche kiya raj tha.
    JAI HIND.JAI SUBHASH CHND BOSH.WE ARE PROUD OF U.WE CANT FORGOT U.
    MAHENDRA JOSHI
    MUMBAI (MH.)

  28. on 08 Jun 2010 at 8:42 pm Jaydeep Shekhar

    आदरणीय महाशयों,
    नेताजी से जुड़े दस्तावेज (भारतीय और सोवियत/रूसी) आज न कल उजागर होंगे ही. और तब बहुत-से नाम अर्श से गिरकर फर्श पर लुढ़कते हुए नजर आयेंगे.
    मैं कुछ और सोच रहा हूँ. अगर नेताजी सन 44-45 में दिल्ली पहुँच गये होते, तो वे किस प्रकार देश पर शासन करते?
    मैंने खूब चिन्तन-मनन-अध्ययन करके एक घोषणापत्र तैयार किया है और मेरा यह विनम्र निवेदन है कि कृपया आप विज्ञ जन एक बार इस घोषणापत्र को अवश्य पढ़ें और सोचें कि क्या नेताजी का शासन-प्रशासन कुछ ऐसा ही नहीं होता?
    सच पूछिए तो मैं नेताजी के उस अधूरे सपने को पूरा करने की इच्छा रखता हूँ- वह भी अगले दो से चार वर्षों के अन्दर. बस मुझे कुछ विद्वानों की मदद चाहिए.
    मेरे घोषणापत्र का पता है:
    ऐसे होगा खुशहाल, स्वावलम्बी और शक्तिशाली भारत का निर्माण: एक घोषणापत्र- http://khushhalbharat.blogspot.com/

  29. on 12 Jul 2010 at 9:44 pm Ravi K Patwa

    Netaji was arrested by Russia with the treasure of Azad Hind government.He was invited by Russia to take shelter but Russia stabbed on his back.Then after independence,the Indian business and policy were developed in accordance with Russia, depicting the hypocricy of the then Indian government.CPI a political party based on ideal of USSR stated about our great leader Subhashchandra Bose.Comunists sais “Subhash Bose is dog of Japan”.As per my research he was shot dead several years after in Russian jail.Later on our great prime minister Lalbahadur Shastri died in same USSR.After suspicious death of Shastriji, see the business growth with Russia .Policies were adopted from USSR.Every Indian have right to know the truth about cause of those death.

  30. on 04 Aug 2010 at 5:31 pm Randhir Singh

    Respected Neta ji ka dastabege sarbjanik karke hamare neta log apni emege unse neecha nahi karna chahte

Trackback URI | Comments RSS

Leave a Reply